फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाइन में फाल्ट से ट्यूबवेल बंद, 900 घरों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर लाेगों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा नगर में रहने वाले 900 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। दो दिनों से नेहरू रोड पर बिजली फाल्ट की वजह से ट्यूबवेल बंद है, जिस कारण ट्यूबवेल से जुड़े घरों में पानी सप्लाई पूरी तरह से बंद है। शनिवार को लोगों ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की।
वार्ड नंबर 6 में नेहरू रोड पर पिछले दो दिनों से ट्यूबवेल बंद पड़ी है, क्योंकि वहां पर बिजली फाल्ट हो रखा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बाजवूद अभी तक निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त नहीं कराया, नतीजन ट्यूबवेल बंद होने से इससे जुड़े 900 घरों में पानी की सप्लाई बंद है। लोगों को इधर-उधर मोहल्ले मेंं लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है, लेकिन नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


ये बोले लोग
ट्यूबवेल बंद होने की वजह से हैंडपंपाें से पानी भरना पड़ रहा है, जिस कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका में शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। -संजय कुमार


फाल्ट की वजह से ट्यूबवेल भी बंद है, जिसके चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। घरों से 200 से 300 मीटर दूर जाकर लगे हैंडपपों या पड़ाेसियों के घरों पर लगे सबमर्सिबलों से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ रही है।- सुभाष बालियान।
विज्ञापन


वर्जन-
फाल्ट की वजह से ट्यूबवेल बंद थी, विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सप्लाई शुरू कराई गई। इसके चलते पानी की सप्लाई भी बहाल हो गई है। - अनुज कुमार कौशिक, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें