फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद और सपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, जाति व समुदाय को लेकर फर्जी जानकारी डाली जा रही
विज्ञापन

- दूसरे वर्ग के लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को भड़काने के लिए गलत जानकारी डाली गई
- पुलिस ने कई सोशल मीडिया एकाउंट व व्हाट्स एप नंबर किए चिह्नित, संचालन करने वालों पर मुकदमा होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव में माहौल बिगाड़ने का खेल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट व व्हाट्स एप के सहारे भड़काऊ मेसेज डाले जा रहे है। रालोद और सपा ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें जाति व समुदाय को लेकर फर्जी जानकारी डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कई सोशल मीडिया एकाउंट व व्हाट्स एप नंबर चिह्नित कर लिए है, जिनकों चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
फेसबुक पर दूसरे वर्ग के युवकों के नाम से फर्जी अकाउंट बना दिए गए है। अकाउंट से फर्जी जानकारी शेयर की जा रही है। यह केवल सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करके माहौल बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही कई व्हाट्स एप नंबरों से ग्रुप में मेसेज किए जा रहे है और उसमें दूसरे वर्ग, प्रत्याशी व जातियों को लेकर आपत्तिजनक मेसेज डाले जा रहे है। रालोद व सपा के नेताओं की जानकारी में यह मामला आया तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग व एसपी के पास की गई। इसके बाद पुलिस ने ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट व व्हाट्स नंबरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर भी आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की पुलिस तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सोशल मीडिया सेल को इस पर लगाया गया है और जितने भी सोशल मीडिया अकाउंट व व्हाट्स एप नंबर से इस तरह से भड़काऊ व फर्जी जानकारी डाली जा रही है। उन सभी को चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और उनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें