फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्ध चक्र महामंडल का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में आठ दिन तक चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में अष्टानिका पर्व के अवसर पर रविवार को आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल का शुभारंभ हुआ। जितेंद्र भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

विधानाचार्य डॉ. श्रेयांशु कुमार जैन के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पीत वस्त्रधारी इंद्रों ने जितेंद्र भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया। इंद्राणियों ने भक्ति भाव में मंडल शुद्धि की। नित्य नियम पूजन में समुच्चय देव शास्त्र गुरू पूजन, भगवान अजितनाथ व नवदेवता की पूजा की गई। इसके बाद भक्ति भाव से श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का पूजन हुआ। इसमें सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर आठ अर्घ्य समर्पित किए गए। रात में आरती का आयोजन किया गया। इसमें सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। सौधर्म इंद्र विपिन जैन व कुबेर इंद्र रूबल जैन बने। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, सतीश जैन, मुकेश जैन, वरदान जैन, शुभम जैन, अंकुर जैन, अरुण जैन, वकील चंद जैन, विपिन जैन, गौरी जैन, शिमला जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें