फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 18 घायल

Tue, 21 Nov 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे निवाड़ा गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा पुलिस चौकी के निकट स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


निवाड़ा गांव के 22 महिला-पुरुष सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरियाणा मजदूरी करने के लिए जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली निवाड़ा चौकी के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया।

वहां पर पहले से खड़े ट्रक से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इसमें बाबू खान उर्फ काला, मौजूद्दीन, शहजाद, मौसम, नरगिस, फुरकान, मोजूद्दीन, युवती आसमीन, महिला हमीदा, रियामत, नफीसा, कनिजा, छोटी घायल हो गई। मौके पर जामा लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल कनिजा और मौजूद्दीन की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस के बुलाने के लिए कई 108 नंबर कॉल की, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी प्रयास करने के बावजूद जब एंबुलेंस नहीं बुलाई जा सकी।

इसके बाद निवाड़ा गांव की प्रधान के पति सरवर और एक ग्रामीण शकील अपनी गाड़ी से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उनकों भर्ती किया गया। कॉल रिसीव नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

हादसे में दो पुलिस कर्मी भी घायल
रमाला थाने के दो कांस्टेबल रामकुमार और कपिल बाइक पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। थाने के पास अचानक ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उनका चिकित्सक से इलाज कराया गया।

घायलों की चीख-पुकार से गूंज गया मार्ग
घायल महिलाओं की चीख-पुखार से मार्ग गूंज उठा। राहगीरों और निवाड़ा गांव के लोगों की भीड़ लग गई थी। इससे जाम पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके किसी तरह जाम खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें