बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर मीतली गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौतमबुद्धनगर के दादरी का रहने वाला रामभूल (38) उर्फ भोला शनिवार दोपहर को अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ बाइक से मीतली गांव जा रहा था। मीतली गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइक बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में रामभूल की मौके पर मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मृतक की बहन और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल विरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरी ओर एक्सप्रेस वे पर रिश्तेदारी में जा रहे छछरपुर गांव निवासी मोहित और उसकी पत्नी ज्योति हादसे में घायल हो गए।