फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा, तीन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकडा गया भैंसो से लदा ट्रक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान 37 पशुओं से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली पुलिस शनिवार की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में 37 पशु लदे मिले। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक में सवार तीन तस्करों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम हरियाणा के मेवात जनपद के गांव नूह निवासी मुबारिक और हारुण और बागपत निवासी राशिद बताए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों इन पशुओं को हरियाणा से गाजियाबाद कमेले में ले जा रहे थे। रविवार को तीनों तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें