बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
- मरीज को प्रोटोकॉल के आधार पर किया जाएगा होम आइसोलेट
- लोगों को जागरूक कर बाहर से आने वालों की जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 कंट्रोल सेंटर में चिकित्सा विभाग की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जिले में 24 अगस्त से डोर- टू-डोर सर्विलांस अभियान चलाने तथा आईएलआई सस्पेक्ट पर्सन की अधिक से अधिक जांच कराने के निर्देश दिए। 24 घंटे में संदिग्ध की स्थिति होने पर उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल के आधार पर ही मरीज को होम आइसोलेट किया जाएगा। इससे पूर्व घर का वीडियो के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और सर्विलांस टीम को बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। कोविड अस्पताल में मरीज को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। चिकित्सक कम से कम तीन से चार राउंड लेंगे। जांच किए जाने वाले लोगों का मोबाइल नंबर, नाम रिकार्ड करने तथा सीएमओ को आईएमए एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन प्रोटोकॉल के अंतर्गत ट्रीटमेंट सेवाएं देने के निर्देश दिए। कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग व कंटेनमेंट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान को फॉलोअप किया जाए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आरके टंडन, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, एसीएमओ डॉ भुजबीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर उपस्थित रहे।