संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी में त्वचा के मरीज बढ़ रहे और लोगों को शुगर भी परेशान कर रही है। रविवार को जिले की 23 पीएचसी पर लगाए गए आरोग्य मेलों में सबसे अधिक 142 मरीज त्वचा के और शुगर के 73 मरीज पहुंचे। मेले में 1015 लोगों को अपना उपचार कराया।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को 31 चिकित्सक व 130 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 1015 लोगों की जांच की। सबसे अधिक 142 मरीज त्वचा रोगी पहुंचे। इसके अलावा शुगर के 73, बुखार के 44, गैस के 50 मरीज पहुंचे। मेले में दो लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 95 लोगों की कोरोना की एंटीजन जांच की गई। मेले में 39 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। दो-दो लोगों को हेपेटाइटस बी और सी की जांच भी निगेटिव आई।