फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुबह धूप और उमस से बढ़ी परेशानी, दोपहर बाद बारिश से थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश के बाद जगह-जगह हुआ जलभराव, आम की फसल को नुकसान
विज्ञापन

फोटो - 4 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां सुबह धूप और उमस के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दोपहर बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बारिश से बागानों में जलभराव होने से आम और खेतों में जलभराव से सब्जी की फसल को नुकसान होगा।
बृहस्पतिवार सुबह धूप खिली रही और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से नगर के कोर्ट रोड के अलावा ईदगाह रोड, पुराना कस्बा और पांडव रोड पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जलभराव होने से आम और सब्जी की फसल को नुकसान
जिले में तेज बारिश होने से बागानों और खेतों में जलभराव हो गया। इससे आम और सब्जी की फसल में नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है। बाग मालिक रिहान अब्बासी का कहना है कि बारिश से बागानों में जलभराव हो गया है, जिससे पेड़ से टूटकर गिरने वाला आम खराब हो जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से गन्ने और धान की फसल को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ़ शिवम ने सब्जी की फसल में जलभराव न होने देने की सलाह दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें