पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी छुट्टी आया हुआ है। दोस्तों के कहने पर उसने शराब की दावत दी। सभी नशे में धुत होकर बिना नंबर की गाड़ी में हुड़दंग मचाया। शिकायत पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस पूछताछ में फौजी ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। दोस्तों के कहने पर उसने दावत दी। इसके बाद सभी ने जमकर शराब पी। नशे में धुत होकर बिना नंबर की गाड़ी में हुड़दंग मचाया। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दोष नहीं मिला तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।