फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तिरंगा महोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट ​स्थित लोकमंच में तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट लोकमंच पर बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। वहां कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व डीएम अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई थी।
सभी लोगों को घर-घर तिरंगा लगाकर शहीदों के बलिदान को नमन करना चाहिए। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का भी माध्यम है। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा व जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें