महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या पर समाजसेवियों ने शाम के समय कैंडल जलाकर दिवंगत साधुओं को श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री से दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।
पालघर में सोलह अप्रैल को दो साधुओं और उनके ड्राइवर समेत तीन लोगों की हत्या को लेकर समाजसेवियों में आक्रोश है। सोमवार को समाजसेवियों ने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या यह साबित करता है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसमें सोनू चौहान, आशुतोष शर्मा एडवोकेट, सिद्धार्थ कौशिक, अरविंद धामा, सुनील शर्मा, संदीप कुमार आदि रहे।