फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता देशपाल को दी श्रद्धांजलि, पुलिस से खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता देशपाल को दी श्रद्धांजलि, पुलिस से खुलासे की मांग
विज्ञापन

छपरौली। बदरखा में रालोद नेता देशपाल खोखर की शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छपरौली थाना प्रभारी दिनेश कुमार चिकारा से मिलकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की।
शुक्रवार को देशपाल बदरखा की शोक सभा आयोजित की गई। रालोद नेताओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रालोद के एक प्रतिनिधिमंडल ने छपरौली थाना प्रभारी दिनेश कुमार चिकारा से मुलाकात की। एसओ ने कार्यकर्ताओं को 15 जुलाई तक घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विवेक चौधरी, सत्यब्रह्म, ओमबीर तोमर, रणबीर सिंह, साहब सिंह, सुभाष, वीरेंद्र चेयरमैन, रणबीर सिंह, अशोक चौधरी, लाला चौधरी, सत्येंद्र खोखर एडवोकेट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास दुबे प्रकरण की सीबीआई करें जांच
बागपत। रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ओमबीर ढाका ने कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की शहादत व विकास दुबे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की। विक्रम पांचाल, पप्पू, अमित, अनिरुद्ध शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें