फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद करने व घटिया सामग्री लगाने पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के दौरान पानी निकासी के नाले को बंद करने और हाईवे निर्माण में घटिया सामग्री लगा जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बावली, महावतपुर व रूस्तमपुर गांव के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनकी हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ भी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने मौके पर पुलिस भेजकर और तीनों गांवों के प्रधानों से मोबाइल पर बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बावली, महावतपुर व रूस्तमपुर गांव के पानी निकासी के लिए गांव के बाहर से एक नाला गुजरा हुआ है, जिसे हाईवे निर्माण कार्य के दौरान बंद कर दिया गया है। अब तीनों गांवों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और हाईवे अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया। सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने पुलिस मौके पर भेजकर मामला शांत कराया और मोबाइल पर तीनों गांवों के प्रधानों व ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान ओमवीर, अजय, संजीव, दीपक, राजकुमार, धर्मेंद्र, राजवीर, जोगेन्द्र, धर्मपाल, हरपाल, सोहनवीर शामिल रहे। उधर, एसडीएम का कहना था कि हाईवे निर्माण के दौरान नाला बंद करने व घटिया सामग्री लगाने की शिकायत थी, जल्द ही मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें