बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी के आंबेडकर भवन में बामसेफ जिला कार्यकारिणी एवं बामसेफ एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई।
बसपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम, पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, दयाराम सैन, डॉ. कमल राज, मोहित जाटव, नितिन जाटव, मांगेराम जाटव, सुनील, जयकुमार जाटव, बबलू कौशिक, विनोद, शशिकांत, मोहित, आवेश, दीपक, रामपाल दरोगा मौजूद रहे।
उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित कार्यक्रम में बामसेफ एजुकेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार बौद्ध ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन परोपकार एवं न्याय के लिए बलिदान किया। बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बौद्ध, प्रवीण कुमार, योगेश कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद, सुरेश चंद, संदीप, राजकिशोर, अभिषेक कुमार, कपिल कुमार, मीनाक्षी मौजूद रहे।
उधर, आंबेडकर सेवा समिति की ओर से इंदिरा कॉलोनी में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर समिति की अध्यक्ष रीना सहरावत ने पौधे वितरित किए। इस मौके पर राजरानी, कृष्णपाल, प्रियंका, देव मेहरा, अंतिम शर्मा, मंजू, डॉ. कपिल, मांगेराम, मुकेश, महावीर मौजूद रहे।