बागपत। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 34वें निर्वाण दिवस पर जिलेभर कार्यक्रम के आयोजन किए गए। यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
रालोद के जिला कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन किया गया। एडवोकेट देवेंद्र आर्य यज्ञ के ब्रह्मा और जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया यजमान रहे। कहा कि चौधरी चरण सिंह के किसान-मजदूर हित में किए गए कार्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही देश का भला हो सकता है। नीरज पंडित, ब्रज कुमार, अजहर खान, धर्मेंद्र काठा, आयुष धामा, कृष्णपाल, विक्रम पांचाल, कृष्ण शर्मा, निसार अल्वी आदि ने भी यज्ञ में आहूति दी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. शकील अहमद, शफीक अहमद सलमानी, नगेंद्र सिंह, महबूब मलिक, मेहंदी हसन, प्रधानाचार्य कृष्णपाल, विक्रम सिंह, बब्बू सिद्दीकी, सचिन राजपूत, सतीश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। रालोद नेता ओमवीर ढाका के आवास पर यज्ञ किया गया। नीरज पंडित, कलीम ठेकेदार, अमर सिंह, अमनीश, डॉ. विरेंद्र बैंसला, अमित, योगेंद्र अशराज ढाका आदि मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प
रमाला/दोघट। कंडेरा गांव में देवेंद्र वर्मा के आवास पर यज्ञ किया गया। रविंद्र मुखिया, जगमेहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष तोमर, नरेंद्र सिंह आदि ने यज्ञ में आहुति दी। नरेंद्र तोमर ने कहा कि किशनपुर बराल गांव में चौधरी अजित सिंह के नाम पर एक भवन का निर्माण कराकर चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दोघट क्षेत्र के कस्बा दोघट, टीकरी, दाहा, धनौरा, निरपुड़ा, भड़ल, तमेलागढ़ी आदि गांवाें में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ आयोजित कर आहुतियां दी गई। इस मौके पर कालूराम, अमरपाल, मनोज खोड़, वायरन पंवार, अंकुर पंवार, सोमपाल राठी, आनंद छिल्लर, तेजपाल धनौरा, रहीसू, बसंत तोमर, विजय तोमर, नरेंद्र, एडवोकेट सुनील पंवार, पवन कुमार, सुरेश पंवार, रामपाल, रण सिंह, सुरेश राणा आदि मौजूद रहे। पंडित राजपाल शर्मा ने यज्ञ कराया।
चौधरी चरण सिंह के आंदोलनों को याद रखना चाहिए : डॉ. मेराजुद्दीन
चांदीनगर। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कि 34वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सिचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन और एडवोकेट बदर महमूद ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक चौधरी चरण सिंह का नाम रहेगा। क्योंकि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों, खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है, जब देश का किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा।
श्रद्धांजलि अर्पित की
दाहा। नगर पंचायत टीकरी के चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जोगेंदर राठी, सचिन कुमार रुहेला, नरेंद्र राठी, कंवरपाल, विपिन राठी आदि मौजूद रहे।
रालोद नेताओं ने मनाई पुण्यतिथि
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, मास्टर विजय पाल सिंह, नेपाल सिंह, हरपाल सिंह, हाजी यूसुफ खान, कृष्णपाल, आकाश चौधरी, विनीत चौधरी, चौधरी प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहे
पुण्यतिथि पर यज्ञ व पौधरोपण किया
दोघट। ग्राम दाहा में सनातन वैदिक आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। पहले यज्ञ किया गया। उसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में आश्रम प्रांगण में छायादार पेड़ लगाया। मिंटू सहरावत, स्वामी सत्यवेश, विपिन कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, आर्य कुमार, सुशील मिस्त्री आदि लोग मौजूद रहे।