फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नवकार महामंत्र का जाप कर मृतक श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि

Thu, 30 Jan 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद वि​भिन्न राजनीत
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के दिगंबर जैन काॅलेज में बुधवार को सकल समाज की शोकसभा में मृतकों को नवकार महामंत्र का जाप कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सांसद और गणमान्य लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों की मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

शोकसभा में गाजियाबाद से आए जैन समाज के अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन ने गाजियाबाद के जीवनदीप हॉस्पिटल में घायलों का निशुल्क उपचार कराने की घोषणा की। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि ऐसे हादसे होने के बाद पर्व को बंद नहीं किया जा सकता है, बल्कि जांच पड़ताल कर हादसे की कमी को तलाशना चाहिए, ताकि दोबारा हादसा न हो सके।
उन्होंने कहा कि हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। घायलों को बेहतर उपचार कराने के लिए जिला प्रशासन से लगातार वार्ता चल रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में शोकसभा में पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा परिवार पीड़ितों के साथ है। जल्द ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मनीष यादव को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने हादसे के मृतकों के परिजनों को एक करोड़ और गंभीर घायलों को 20 लाख रुपये मुआवजा और मामूली घायल हुए श्रद्धालुओं को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
रालोद नेता अश्वनी तोमर, कांग्रेस नेता ओमवीर तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डा. साहब सिंह, शोकेंद्र सिंह, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, गौरव जैन, डीके जैन, घसीटूमल जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, धनकुमार जैन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें