फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 3
विज्ञापन

बागपत/दोघट/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को बाबा साहब डॉ़ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की सभा बुधवार को कचहरी परिसर के लाइब्रेरी हॉल में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने भारत रत्न डॉ़ भीमराव आंबेडकर को आधुनिक भारत के निर्माता और सामाजिक समरसता के जनक बताते हुए श्रद्धांलजि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री कपिल कुमार, पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र पंवार, सुरेंद्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने कहा कि बाबा साहब ने कई देशों के संविधान का विश्लेषण करने के बाद भारत के संविधान को लचीला रूप प्रदान किया। इस मौके पर महासचिव एडवोकेट सुमित कुमार, अरविंद सिंघल, नरेंद्र पाल शर्मा, अचिन गर्ग, नरेश धामा, रमेश चंद मौजूद रहे। रालोद कार्यालय पर डा. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, नरेश त्यागी, कंवरपाल हुड्डा, अनिल, अजहर खान, व्रिकान्त धामा, विनोद गुर्जर, सुभाष नैन मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, देवेंद्र यादव, राहुल यादव, वसीम खोखर, सुरेंद्र राठी, सन्नी सुलानिया सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भड़ल और बामनौली गांव में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष आनंदपाल ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने समाज के कमजोर तबके और गरीबों के हितों के लिए कार्य किया था। इस मौके पर सुंदर लाल, नरेश, विशू, ऋषिपाल, संजीव, शंकर, काशी, मनीष मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में बामसेफ एजुकेशनल ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजकुमर बौद्ध ने कहा कि बाबा साहेब ने बहुजन समाज की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर समाज को परंपरागत व्यवस्था से आजाद कराया था। उन्होंने आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर समता मूलक समाज की स्थापना करने का आह्वान किया। इस मौके पर राधेश्याम, सत्तो, अरुण कुमार, भानु प्रताप, काव्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें