फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक से तीन अप्रैल तक क्रिकेट खिलाड़ियों का होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपीसीए करेगी अंडर-16, 19, 23 व रणजी टीम का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा अंडर-16, 19, 23 एवं रणजी ट्रॉफी टीम के गठन के लिए जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों का 1 से 3 अप्रैल तक गाजियाबाद में ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शी अपनाई जाएगी। ट्रायल गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। इसमें 1 अप्रैल को अंडर-19, दो अप्रैल को अंडर-16, 23 और 3 अप्रैल को रणजी ट्रॉफी टीम के लिए चयन होगा। चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण कराया है। सभी खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग के अनुसार सुबह 6:30 बजे ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। पंजीकरण रसीद और आधार कार्ड लेकर जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें