फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में फुंक गए 124 विद्युत ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में फुंक गए 124 विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

बड़ौत। विद्युत विभाग की लापरवाही और बिजली चोरी का परिणाम सामने आ रहा है। ओवरलोड और कम वोल्टेज के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। शासन के आदेशों के अनुरूप समय पर ट्रांसफार्मर भी नहीं बदले जा रहे हैं। हालात ये हैं कि दो दिन में 124 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। किसानों की ट्यूबवेल तक बंद हो गई हैं।
ट्रांसफार्मर के लिए वर्कशॉप पर लगी किसानों की लाइन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनपद में पिछले दो दिनों में ओवरलोडिंग व बारिश न होने से 124 ट्रांसफार्मर खराब हो गए, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। रोजाना वर्कशाप पर ट्रांसफार्मर बदलवाने को किसानों की भीड़ लग रही है। जनप्रतिनिधियों तक की सिफारिशें आ रही हैं। वर्कशॉप इंचार्ज का कहना है कि क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात जेई एक साथ कई फुंके ट्रांसफार्मरों के कागज तैयार करते हैं। इस कारण यहां फुंके ट्रांसफार्मरों कर जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन

ये बोले किसान
फैजपुर निनाना गांव के किसान खजान का कहना है कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे दस ट्यूबवेल व दो ईंट भट्ठों को आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर आए दिन खराब होता रहता है। वाजिदपुर गांव के सूबेराम का कहना है कि 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से दस से अधिक ट्यूबवेल संचालित हैं। विभाग को अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखना चाहिए।
14 दिनों में फुंके ट्रांसफार्मर का लेखाजोखा
- 1 से 14 सितंबर तक कुल फुंके ट्रांसफार्मर 312
1-खण्ड-1 बड़ौत- 74
2-खण्ड-2 बड़ौत- 112
3-खण्ड-1-बागपत- 84
4-खण्ड-2 बागपत- 42
नोट- पिछले दो दिनों में जो 124 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके हैं, उनमें सबसे अधिक खण्ड-2 बड़ौत से आए हैं।
वर्जन
- सीटीआर वर्कशाप पर एक साथ फुंके ट्रांसफार्मर आने का मुख्य कारण बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंताओं की लापरवाही है। एक फुंका ट्रांसफार्मर भेजने की बजाय, इकट्ठा करके एकसाथ भेजते हैं। इसके बावजूद दो-तीन दिन में ट्रांसफार्मर बदलकर देने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन

प्रवेश गिरि, एसडीओ
-कई बार इस प्रकार की शिकायत उपभोक्ता करता है कि उसका ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है, जेई रिपोर्ट तैयार नहीं कर रहे हैं। जेई को तत्काल फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर की रिपोर्ट भेजनी चाहिए। लापरवाही पर जवाब तलब किया जाएगा।
- गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें