फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में शुरू हो सकता है दिल्ली-शामली मार्ग पर बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का जून में चलने की संभावना है। फिलहाल मार्ग पर आठ ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे कर्मचारी ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है। फिलहाल मार्ग पर आठ ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोरोना काल से पूर्व इस मार्ग पर 20 ट्रेनों का संचालन होता था। ट्रेनें बंद होने से दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी हो रही है। मार्ग पर जून में ट्रेनों का संचालन होने की संभावना है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से पिछले दिनों बड़ौत से खेकड़ा तक ट्रेन में यात्रियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया था। दैनिक यात्रियों ने सांसद से किराए में की गई तीन गुना वृद्धि भी वापस कराने की मांग की थी। हालांकि अभी किराए की वृद्धि के वापस लेने की कोई संभावना नहीं है। उधर, बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट से प्रहार कर घायल किया
दोघट। पुसार गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा है। घायल किरणपाल पुत्र श्रीचंद ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें