-जिला स्तर पर पांच मार्च और मंडल स्तर पर आठ मार्च से शुरू होगा ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में जिला स्तर पर पांच मार्च और मंडल स्तर पर आठ मार्च से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आवेदन कर शुल्क कोषागार में जमा कराना होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जिला स्तर पर पांच मार्च से सात मार्च तक बाबा शाहमल स्टेडियम मेें खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की जिनमास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस और सात मार्च को बालिका वर्ग की जिनमास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस का ट्रायल लिया जाएगा। छह मार्च को बालक वर्ग की क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबाल का ट्रायल होगा। आवेदनकर्ता को बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा।