फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रवासियों को दी जाएं ट्रेनिंग और रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने विकास भवन सभागार में बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों के साथ आरसेटी जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। इसमें वित्तीय वर्ष 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिला प्रवासियों को ट्रेनिंग के माध्यम से रोजगार प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा जिन बैंकों में लोन की 47 पत्रावली रोजगार के लिए लंबित हैं, उनका तत्काल निस्तारण करने व नियम के अनुसार लोन अप्रूव करें, ताकि लोग अपना रोजगार स्थापित कर सके। बताया कि 750 के लक्ष्य के सापेक्ष 757 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया और 70 प्रतिशत लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ। उन्होंने मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत भी प्रवासियों को लोन दिए जाने के निर्देश दिए। भड़ल की चर्म शोधन इकाई के बारे में सर्वे कराकर उन्हें रोजगार की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, एलडीएम प्रदीप कुमार, रीजनल मैनेजर प्रशिक्षण डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें