फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खराब खाने की शिकायत करने पर प्रशिक्षु पर हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-फूलवती लॉ काॅलेज में चल रहा विश्वकर्मा सम्मान योजना का प्रशिक्षण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के फूलवती लॉ काॅलेज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण के दौरान खाना सही नहीं मिलने की शिकायत करने पर असारा गांव के सुशील शर्मा पर हमला कर दिया गया। वहां पथराव का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसने खराब खाना देने की शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी थी। इस कारण कैंटीन संचालक प्रदीप उससे रंजिश रखने लगा। आरोप लगाया कि 31 अगस्त को अपना खाना लेने के लिए कैंटीन पर गया तो कैंटीन संचालक प्रदीप, उसके भाई, दो महिलाओं और दो अन्य युवकों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। तभी काॅलेज के गेटकीपर ने भी कैंटीन संचालक के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंटों से उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने हमलावरों पर जेब से रुपये निकालने का आरोप भी लगाया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें