फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शामली रेल मार्ग पर 13 से 27 जुलाई तक हरिद्वार तक एक ट्रेन चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर हरिद्वार तक एक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। मार्ग पर हरिद्वार का ट्रेन का संचालन होने से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर हरिद्वार तक ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा था, मगर अब कांवड़ यात्रा को देखते हुए बागपत रेलवे रोड स्टेशन मास्टर सनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर मार्ग पर हरिद्वार तक एक पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन दिल्ली से वाया शामली होते हुए हरिद्वार जाएगी। ट्रेन रात सवा नौ बजे दिल्ली से रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और अलग दिन सुबह आठ बजकर 22 मिनट पर बागपत रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सोमवार सुबह कस्बे के सौरभ कुमार, निखिल, गौरव, अंकित उर्फ चीनू, मुकुल ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर शिव भक्तों के लिए हरिद्वार तक ट्रेन का संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें