फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली खड़ी रही ट्रेन, बड़ौत स्टेशन पर परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-पौने दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची ट्रेन, तो चढ़ने को लेकर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन सोमवार को दिल्ली स्टेशन पर खड़ी रही, जिस कारण बड़ौत रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखाई दिए। पौने दो घंटे बाद ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो उसमें चढ़ने व उतरने को लेकर यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। यात्रियों ने समस्या को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। यह ट्रेन आए दिन लेट रहती है, जिस कारण यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतोें का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्री बड़ौत रेलवे स्टेशन पर खड़े रहे, लेकिन एक घंटा इंतजार करने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। सोनू तोमर, हिमांशु, कपिल, अर्चित, अमन आदि ने रेलवे कर्मचारियों से संपर्क किया तो वे भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में जानकारी हुई की ट्रेन तकनीकी खराबी या ट्रक खाली न होने की वजह से दिल्ली स्टेशन पर खड़ी है। इसको लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई। उन्होेंने कहा कि अब इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सुखद नहीं रहा है। यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, जब तकरीबन पौने दो घंटे बाद ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो उसमें चढ़ने व उतरने को लेकर यात्रियों में आपाधापी मच गई। जीआरपी ने किसी तरह मामला शांत किया। वहीं यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें