फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उपसर्गहर स्तोत्र सर्व प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाला जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
-जैन संत प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने किए प्रवचन
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। जैन स्थानक बड़ौत मंडी में रविवार को 12 घंटे का अखंड उपसर्गहर स्तोत्र का जाप किया गया, जिसमें प्रत्येक घंटे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन संत प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने कहा कि जैन धर्म में उपसर्गहर स्तोत्र का बड़ा महत्व है। किसी भी प्रकार की बीमारी और अन्य विशेष संकट की स्थिति में उपसर्गहर स्तोत्र का पाठ करने वाले श्रद्धालु संकट को दूर करते रहे हैं। ऐसे प्राचीन साहित्य में वर्णन मिलते हैं और हम लोगों ने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया है। संचालन डॉ़ अमित राय जैन ने किया। अमित राय जैन ने बताया कि नगर में पहली बार उपसर्गहर स्तोत्र 12 घंटे तक अखंड किया गया। धर्मसभा को अचल मुनि उत्तम मुनि, भरत मुनि, विराग मुनि, बालचंद मुनि ने भी संबोधित किया। साथ में साध्वी गीता महाराज आदि साध्वियों ने धर्मसभा में भजन इत्यादि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संजय जैन, मनोज जैन, पवन जैन, मूलचंद जैन, शिखर चंद जैन, पंकज जैन, सुशील जैन, अनुराग जैन, विनोद जैन, मोनिका जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें