बड़ौत। बावली गांव में एक से परेशान होकर जैन परिवारों ने पलायन की तैयारी कर ली है। अपने मकान और दुकानों पर पलायन संबंधी पोस्टर लगा दिए हैं। आरोप है कि गांव के दबंग उनसे हफ्ता वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। शिकायत के बावजूद बड़ौत कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।
बावली निवासी पीड़ित पीयूष जैन पुत्र धनपाल जैन ने बताया कि वह गांव में ही पिछले कई साल से हलवाई का काम करते हैं। गांव का ही एक व्यक्ति डरा-धमाकर हफ्ता वसूूली कर रहा है। कई बार विरोध भी किया, लेकिन अब दबंग व्यक्ति मारपीट पर उतर आया है। पुलिस से झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से क्षुब्ध होकर गांव से पलायन का निर्णय लिया है। इस संबंध में जब कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मामला लेनदेन का है। किसी से हफ्ता वसूली नहीं की जा रही है। शिकायत पर जांच करायी गयी थी। जल्द ही उनके बीच हुए लेनदेन का मामला का निस्तारण करा दिया जाएगा।