फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर 72 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रविवार शाम से बुधवार की दोपहर तक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर हरियाणा में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित रहा। इससे 72 घंटे से अधिक समय तक हजारों वाहनों के पहिये थमे रहे। वाहन चालकों और उनमें सवार लोगों को भूख, प्यास और कड़ाके की सर्दी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर भी दिल्ली से लौटते रहे। बुधवार की शाम तक जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते रविवार की शाम हरियाणा का टोल प्लाजा बंद कर दिया गया था। इससे गाजियाबाद और नोएडा की तरफ से हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ही रुकने शुरू हो गए थे। चंद घंटों में ही एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के जखोली से गाजियाबाद तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यह सभी वाहन एक्सप्रेस वे पर 72 घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। लंबे रूट पर जाने वाले वाहन चालकों ने ईपीई पर ही खाना तैयार कर अपनी भूख मिटाई। मगर, अधिकतर ट्रक चालकों के पास खानपान की कोई व्यवस्था न होने से परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक दिल्ली से किसानों के ट्रैक्टर भी लौटते रहे। बुधवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे हरियाणा टोल प्लाजा को खोला गया। इसके बाद ईपीई पर खडे़ सभी वाहनों को जाम से मुक्ति मिली। वाहन धीमी रफ्तार के साथ ईपीई से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें