फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते-चप्पल शोरूम मालिक के साथ मारपीट का प्रकरण-----

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना रोड बिजलीघर के समीप स्थित जूते-चप्पल के शोरूम मालिक व कर्मचारियों से मारपीट के मामले मेें कार्रवाई न होने से क्षुब्ध व्यापारियों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ न होने पर नाराजगी जताई। इस पर कोतवाली मेें मौजूद एएसपी व्यापारियों के बीच पहुंचे तथा जल्द गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी लौेेट गए।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित बिजलीघर के समीप रविवार देर शाम 10-15 लोगों ने जूते-चप्पले के शोरूम में घुसकर मालिक केशोराम जैन पर जानलेवा हमला बोल दिया था। हमलावरों ने विरोध करने पर कर्मचारी अनिरुद्ध व दीपक शर्मा से भी जमकर मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने केशोराम जैन पर पिस्टल तान दी थी तथा जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर अन्य दुकानदार उधर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटनाक्रम की तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस संबंध में केशोराम जैन ने कोतवाली में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही गिरफ्तारी की। इस दौरान हंगामा कर रहे व्यापारियों के बीच कोतवाली में मौजूद एएसपी मनीष मिश्र पहुंचे और बताया कि केशोराम जैन की तहरीर पर गोपाल शर्मा व राहुल शर्मा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। हंगामा करने वालों में बिजेंद्र, टिंकू, धन्नो एवं दीपक शर्मा आदि समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें