बडौत। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद तंबाकू, गुटका, सुर्ती व सिगरेट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। निर्धारित रेट से दोगुने दाम पर ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। आरोप है कि थोक विक्रेताओं ने सामान की जामखोरी शुरू कर दी है। कालाबाजारी फुटकर विक्रेता ही नहीं बल्कि थोक विक्रेता भी कर रहे हैं। डीएम को प्रतिदिन शिकायतें पहुंच रही हैं। डीएम ने छापेमारी के लिए तीन सदस्य टीम गठित की है। छापेमारी का भी कोई असर नहीं दिख रहा है।
10 रुपये में मिलने वाला बीड़ी का बंडल 25 रुपये, 15 से 20 रुपये का बीड़ी का बंडल 30 से 35 रुपये, 5 रुपये वाला गुटखा 8-10 रुपए में बिक रहा है। 10 रुपये वाली सिगरेट 20 रुपये में बिक रही है। पान की दुकानों पर मनमाने तरीके से इनकी बिक्री हो रही है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि लगातार छापेमारी की जा रही है।