बागपत। व्यापारी नेताओं ने डीएम शकुंतला गौतम से मिलकर समस्याएं रखीं। डीएम ने व्यापारियों से सहयोग मांगते हुए कहा कि रोस्टर बना लें। प्रशासन रोस्टर को चेक कर एहतियात बरतते हुए अगला कदम उठाएगा। बड़ौत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ जाने के कारण अभी दुकानें नहीं खुलेंगी।
व्यापारी नेता नंद लाल डोगरा, संजय रुहेला और सुरक्षा फोरम के महासचिव आकाश बंसल समेत अन्य व्यापारी प्रतिनिधि कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने लॉकडाउन में राहत देने की मांग रखी। डीएम ने बाजार खोलने के लिए व्यापार मंडल को एक चार्ट बनाने के निर्देश दिए। रोस्टर पर प्रशासन अंतिम मुहर लगाएगा। बड़ौत में अभी दुकानें नहीं खोली जाएगी। अभिमन्यु गुप्ता, विनोद गोयल, पंकज गुप्ता, सजंय गर्ग, श्याम सुंदर गर्ग, संजय रुहेला मौजूद रहे।
ऋण व जमा अनुपात के कम रेशो पर नाराजगी
बागपत। जिला समीक्षा एवं जिला स्तरीय सलाहकार बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीएम शकुंतला गौतम ने बैंकर्स को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन करते हुए फाइलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि कुशल व अर्द्धकुशल लोगों को सकारात्मक सोच के साथ लोन देने के निर्देश दिए। उन्होंने ऋण व जमा अनुपात पीएनबी, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, यस बैंक, एक्सिस बैंक का कम रेशो होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ पीसी जायसवाल, लीड बैंक मैनेजर प्रदीप, विनय कुमार, अजय कुमार, हिमांशु गंगवार आदि उपस्थित रहे।