फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च से खुलेगा किसानों की आजादी का रास्ता : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश से 40 लाख ट्रैक्टर जुटाने का मकसद किसानों को कृषि कानूनों से आजादी दिलाना है। ट्रैक्टर से क्रांति होगी। किसानों को अपने खेत के साथ-साथ दिल्ली पर नजर टिकानी होगी। कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को गुमराह कर सरकार बड़ी साजिश रच रही है।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मवी कलां होते हुए चौधरी राकेश टिकैत सहारनपुर के लिए रवाना हुए। किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर किसानों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सबको एक साथ मिलकर आवाज बुलंद करनी होगी। यदि किसान अब भी नहीं जागे तो देर हो जाएगी। आने वाले तीस साल में किसान के पास जमीन नहीं बचेगी। किसानों से आह्वान किया कि खेतों के साथ-साथ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरने पर भी समय दिया जाना जरूरी है। इस बार कमजोर पड़े तो हमेशा के लिए पछतावा करना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेश मुखिया, उपेंद्र तोमर, मास्टर आशीष तोमर, भूपेंद्र सिंह और जुल्ला चौधरी उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने टोल का मुद्दा उठाया
रमाला। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सामने कुछ लोगों ने जिवाना टोल प्लाजा पर लोकल को छूट के दायरे से बहार रखे जाने की बात रखी। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि संघर्ष नहीं करोगे तो ऐसे ही सरकार के अत्याचार झेलते रहोगे। संगठित होकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें