फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव

विज्ञापन
पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव की खबर से संबं​धित फोटो। माखर निवासी सोन
विज्ञापन
- माखर के जंगल में मिले शव मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। माखर गांव के जंगल में रविवार की सुबह ट्रैक्टर चालक सोनू (22) का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार वाले शव उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

माखर गांव निवासी सोनू सोनीपत के गन्नौर में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था, जो पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई कृष्ण, सुमित, बिल्लू, लोकेंद्र गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। बताया कि शनिवार शाम सोनू गन्नौर के ईंट भट्ठे से घर आया और फिर गांव में ही चला गया। बताया कि रविवार की सुबह खेत में काम करने जा रहे किसानों को सोनू का शव पेड़ पर चुनरी से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। इसका पता चलने पर आए परिवार वाले शव उतारकर ले गए। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें