फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर नहर में पलटा, किसान की मौत 

Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिंगोली तगा गांव में चसमवीर की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के पूर्वी यमन नहर मार्ग पर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिसके नीचे किसान दब गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बमुश्किल उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस व उसके परिजन वहां पहुंचे और वे बिना पीएम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

  शहजाद (28) पुत्र अल्लामेहर ईदरीशपुर गांव का रहने वाला है। वह किसान है। वह किसी कार्य के लिए ट्रैक्टर से बड़ौत आया था। बड़ौत से वह औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सामने से पूर्वी यमन नहर की पटरी से अपने गांव जा रहा था। इस बीच एक कार को बचाने में ट्रैक्टर पूर्वी यमन नहर में गिर गया, जिसमें वह दब गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस व उसके परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते. तो पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने उसका शव सुपुर्द-ए खाक कर दिया। इस मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

मंदिर में करंट लगने से किसान की मौत 
चांदीनगर। सिंगौली तगा गांव के मंदिर में किसान की करंट लगने से मंगलवार सुबह मौत हो गई। यह हादसा स्नान करने के बाद कपड़े सुखाते समय हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। धनौरा सिल्वरनगर निवासी किसान चश्मवीर (40) पुत्र महावीर सिंह, सिंगौली तगा गांव के शिव मंदिर में पुजारी रामपुरी महाराज के पास आए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्नान करने के बाद रस्सी पर अपने कपड़े सुखाने लगे। रस्सी के पास से गुजर रहे बिजली के तार पर किसान का हाथ लग गया। वहां से वायर कटी हुई थी। इससे उनको करंट लग गया। पता चलने पर पुजारी और गांव के लोग उनको निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।  
विज्ञापन


पुजारी रामपुरी महाराज ने बताया कि किसान सोमवार सुबह मंदिर में उनके पास आए थे। अचानक ही हादसा हुआ है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि करंट लगने से चश्मवीर की जान गई है। उधर, किसान चश्मवीर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी खबर सुनते ही बेहोश हो गईं। मृतक के भाई रामवीर का कहना है कि जिस तरह से घटना बताई जा रही है। उस पर यकीन नहीं होता है। वे हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि केस की सहीं जांच होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें