फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला

विज्ञापन
अग्रावल मंडी टटीरी में मशाल जुलूस निकालते भाकियू कार्यकर्ता व दुकानदार। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
समस्या का समाधान नहीं होने तक निर्माण कार्य शुरू न होने देने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ बुधवार को कस्बे के दुकानदारों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईवे का निर्माण सड़क के किनारे से दस-दस मीटर के क्षेत्र में कराने की मांग की। समस्या का समाधान न होने तक हाईवे का निर्माण कार्य शुरू न होने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी व ठेकेदार ने सड़क के बीच से 13-13 मीटर की दूरी पर निशानदेही की है। 13 मीटर की जद में कस्बे के 250 दुकान, मकान और दो मंदिर आ रहे है। दुकानदार 10 मीटर पर हाईवे का निर्माण कराने की मांग कर रहे है। कई बार कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदार से दस मीटर पर निर्माण करने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बुधवार को कस्बे के नागरिकों ने कस्बे में मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक कस्बे में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देने की चेतावनी दी। जुलूस में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, डॉ सुनील अग्रवाल, संजीव शर्मा, अशोक दीक्षित, ताहिर खान, अय्यूब, डॉ प्रदीप, विजय मानव, राकेश, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें