फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा के गुरुकुल विद्यापीठ में महाराणा प्रताप की जयंती मनाती छात्राएं और शिक्षिकाएं। स्रोत शिक - फोटो : mathura
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी/बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव टटीरी के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती पर शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्हें विदेशी शासन मंजूर नहीं था और इसके खिलाफ आवास उठाई। प्रधानाचार्य सत्येंद्र शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
बताया कि 1576 में हल्दीघाटी का युद्ध अकबर की ओर से आए महाराज मान सिंह से लड़ा। डायरेक्टर मनोज कुमार आर्य ने बताया कि महाराणा प्रताप ने 52 किले में से 50 किले आजाद कर लिए थे। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, राहुल कुमार, सविता, प्रियांशी, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फजलपुर सुंदरनगर गांव के पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती पर ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान विपिन कुमार, राजकुमार, दिनेश, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें