फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दस केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल दस केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बागपत। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कल (शनिवार) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए है। जहां पर 4222 छात्रों का परीक्षा के लिए पंजीकरण हुआ है। डीएम शकुंतला गौतम की ओर से परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए है। विद्यालय स्तर से कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 केंद्रों पर 4222 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली में 482, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत में 600, महात्मा इंटर कॉलेज बड़ौत 285, श्री यमुना इंटर कॉल्ेज बागपत में 400, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में 315, नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना में 400, आचार्य जयसागर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय में 297, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में 575, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में 500 और आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना में 368 छात्र पंजीकृत हुए है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अभिलाषा सिंह ने सभी केंद्र प्रभारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें