फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। चांदीनगर पुलिस ने फुलेरा गांव के निकट मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। अपने आप को घिरता देख बदमाश भागने लगे। इसमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया जबकि तीन भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने बताया वह बृहस्पतिवार अल सुबह पांच बजे पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। भागने में एक बाइक फिसल गई, जिससे दो बदमाश रोड पर गिर गए। एक बदमाश तो दूसरी बाइक से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी फुलेरा निवासी मोहित पुत्र रमेश चंद है। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। फरार तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें