फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कंप्यूटर से सुविधा मिली, कल कमरा तो फिर बेंच भी मिलेगी : शिव किशोर गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य विधिक परिषद के चेयरमैन ने जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में सुनी अधिवकताओं की समस्या
विज्ञापन

फोटो सात ओर सात ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य विधिक परिषद के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा पश्चिमी उप्र में लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग की जा रही है। पश्चिमी उप्र के अधिवकता कामयाबी की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर मिल चुका है, जिससे हाईकोर्ट में कुछ भी कागज भेज सकते हैं। कल कमरा मिल जाएगा और फिर हाईकोर्ट की बेंच भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में राज्य विधिक परिषद के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का स्वागत किया गया। जहां अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बागपत में लाइब्रेरी में किताबें नहीं होने, हॉल में फर्नीचर समेत अन्य समस्याओं को लेकर वार्ता हुई, जिनका समाधान कराया जा रहा है। अब उन्होंने नए आदेश पास कराये हैं, जिसमें 70 वर्ष की उम्र के बाद निधन होने पर अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाली धनराशि बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वेरीफिकेशन का कार्य चल रहा है। वेरीफिकेशन के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। साथ ही अधिवक्ताओं से न्यासी समिति की सदस्यता लेने का आह्वान किया। अधिवक्ता के निधन पर परिजनों को मिलने वाली धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही अधिवक्ताओं को बीमा की सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से जोड़ने वाली कंप्यूटर सुविधा बंद चल रही हैं, जिसे जल्द चालू करा दिया जाएगा। इसके सहारे हाईकोर्ट में दायर केस से जुड़े कागज ऑनलाइन भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के लिए सभी किताबें भेजी जाएंगी, जिन्हें पढ़कर युवा अधिवक्ता भी आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा, जिला बार अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री कपिल कुमार, सतीश त्यागी, सुनील पंवार, अतुल प्रशांत त्यागी, दिनेश शर्मा, आजाद धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें