फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में कर्ज से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, डायरी में मिला चार पेज का सुसाइड नोट

Sat, 21 Mar 2020 02:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
farmer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के अमीनगर सराय में किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी डायरी से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कर्ज अदा करने के लिए पूर्व प्रधान और उसके पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके पिता ने सिंघावली थाना पर तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर निवासी किसान मेहराजुद्दीन (45) पुत्र ताजुद्दीन ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजनों से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने शाम को मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

गुरुवार को मृतक की डायरी से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने गांव के पूर्व प्रधान और उसके पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि उसने एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। वह अब तक उन्हें तीन लाख रुपये दे चुका है, अभी भी दोनों उससे पैसे मांगते है।
विज्ञापन


कई बार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर चुके है। एक दिन पूर्व उसके उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। उसके पिता ने तहरीर थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो शव को कब्र से निकलवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें