फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2026: ‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, शहीदों को किया नमन

Sat, 15 Aug 2026 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

स्वतंत्रता दिवस पर बागपत में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ राजनीतिक दलों, व्यापारियों, किसानों और छात्र-युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
'मां तुझे प्रणाम' तिरंगा यात्रा, बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागपत में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिसर से शुरू हुई यात्रा राष्ट्र वंदना चौक पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन


हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच आगे बढ़े और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा, सीओ विजय तोमर आगे आगे रहे और उनके साथ ही यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' तिरंगा यात्रा, बागपत - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका से राष्ट्र वंदना चौक तक निकली यात्रा
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और सीओ विजय तोमर ने किया। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगे लहरा रहे थे। देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। नगर पालिका से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राष्ट्र वंदना चौक पहुंची।

'मां तुझे प्रणाम' तिरंगा यात्रा, बागपत - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-युवा तक हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में भाजपा, रालोद और सपा के नेताओं के साथ व्यापारी, अधिवक्ता, किसान, भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने भी तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। स्याद्वाद कॉलेज, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल और गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भी तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने।

'मां तुझे प्रणाम' तिरंगा यात्रा, बागपत - फोटो : अमर उजाला
शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, फिर गूंजा राष्ट्रगान
राष्ट्र वंदना चौक पहुंचने के बाद सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान में सभी लोग शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के बीच पूरा माहौल भावनाओं से भर गया। लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' तिरंगा यात्रा, बागपत - फोटो : अमर उजाला
ये प्रमुख लोग रहे शामिल
यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनय त्यागी, मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, जितेंद्र पहलवान प्रमुख, विपिन राणा, राखी राजपूत, भवि कश्यप, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन, ओमवीर ढाका, रालोद सभासद अमित जैन, सुभाष नैन, जिला बार एसोसिएशन महामंत्री अजीत सिंह, अधिवक्ता अनुज ढाका, देवेंद्र आर्य, अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, मनोज गोयल, विक्की चौधरी, बॉबी चौहान, बागपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन महामंत्री अश्वनी शर्मा, भट्ठा एसोसिएशन महामंत्री नीरज नैन, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा नेता रवि बैसला, योगेंद्र बैसला, लीलू प्रमुख, मुकेश प्रधान और नगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें