फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान खेलों के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरावस्था की परेशानियों को दूर करने के बताए उपाए
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। केंद्र सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन बागपत के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण के चौथे दिन वक्ताओं ने किशोरों की जीवन शैली पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया। चेतना गीत के माध्यम से प्रशिक्षिकाओं ने सत्र की शुरूआत की। इस दौरान प्रतिभागियों को समूह में बांटकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। किशोरों में होने वाले शारीरिक परिवर्तन एवं जिम्मेदारी को बारीकी से समझाया गया।
विज्ञापन

बड़ौत के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में तीन फरवरी से शुरू प्रशिक्षण के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने, टीम भावना के साथ कार्य करने एवं स्वस्थ रहने के लाभ बताए गए। प्रशिक्षण में 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 45 किशोरों ने हिस्सा ले रहे है। शिविर में योग्य प्रशिक्षकों एवं ऑडियो विजुअल तकनीक के माधयम से किशोरवस्था में आने वाली मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि आधुनिक युग में किशोरों की जरूरत को देखते हुए कौशल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षिका गीता शर्मा व कीर्ति यादव ने प्रतिभागी किशोरों को सजग एवं समृद्ध राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक होने के साथ जीवन में निराशावादी सोच का त्याग करने के उपाए बताए। साथ ही आशावादी सोच को अपनाने, तनाव मुक्त रहने, सामाजिक जागरूकता फ़ैलाने और एचआईवी, एड्स आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, नेहरू युवा केंद्र बागपत की लेखाकार आंचल श्योराण ने संतुलित आहार की जानकारी दी। प्रशिक्षण जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के आयोजन में एनवाईवी आजाद तोमर, सुनील एवं नीलम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें