फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन जोनल, 11 सेक्टर और 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले में तीन जोनल, 11 सेक्टर और 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। तीनों तहसील में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी से शुरु हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए 38 परीक्षा केंद्रों पर 29699 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत है। इनमें 14785 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 14914 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन से तैयारी तेज कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। बुधवार को मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए है। परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
- ये बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा के लिए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार मैत्रेय, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, अधिशासी अधिकारी सिंचाई मुकेश कुमार देव, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी, सहायक उपायुक्त उद्योग कुमारी स्वीटी उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद ताहिर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का ब्यौरा
संस्थागत व्यक्तिगत
बालक बालिका बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 8082 6548 105 50 14785
इंटरमीडिएट 7826 5505 1129 454 14914
-
15908 12053 1234 504 29699
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें