फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे में पोलियो के लक्ष्ण

Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
polio - फोटो : PTI
विज्ञापन
बागपत के पलड़ी गांव में तीन साल के बच्चे में पोलियो जैसे लक्षण मिले हैं। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई, लेकिन अभी तक किसी ने उसकी सुध नहीं ली है। इससे बच्चे के परिजनों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

पलड़ी निवासी राहुल के तीन वर्षीय बेटे आयुष के पैर ने एक साल पूर्व काम करना बंद कर दिया था। उसने अपने बेटे को प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया और जांच भी कराई। उसे पता चला कि उसमें पोलियो के लक्षण है। इसके बाद वह उसे बड़ौत, मेरठ और दिल्ली के चिकित्सकों के पास लेकर गया, लेकिन कहीं से भी उसे आराम नहीं मिला। उसने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई सुध नहीं ली है। इसे लेकर परिवार में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में बिनौली सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल बंसल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो बच्चे के मल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें