खेकड़ा(बागपत)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव सुभानपुर गांव के पास स्थित यमुना खादर से छापा मार कर बालू से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर यमुना खादर में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे छापा मारा। पुलिस को मौके पर अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली खडे़ मिले जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस बालू से लदे तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में अवैध खनन की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालकों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।