फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बीएसए के टेस्ट में तीन शिक्षक फेल और 35 हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एआरपी की परीक्षा में पहले सात शिक्षक फेल हुए तो अब बीएसए की परीक्षा में तीन शिक्षक फेल हो गए। अब 35 शिक्षकों में से ही 30 शिक्षकों का एआरपी के लिए चयन किया जाएगा।

बड़ौत के डायट में दो अप्रैल को एआरपी की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में 53 शिक्षकों ने मैदान छोड़ दिया था और 45 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए थे। सात शिक्षक एआरपी की परीक्षा पास नहीं कर सके और 38 शिक्षक परीक्षा पास करने में सफल रहे। मंगलवार को परीक्षा करने वाले शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में माइक्रो टीचिंग एवं शिक्षण कार्य के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


बीएसए गीता चौधरी ने एक-एक शिक्षक को कार्यालय में बुलाकर टेस्ट लिया। बीएसए की परीक्षा में तीन शिक्षक पास नहीं हो सके और अब एआरपी बनने की दौड़ में 35 शिक्षक रह गए है। अब देखना है कि 35 शिक्षकों में कौन शिक्षक दौड़ से बाहर होते हैं।

- 30 शिक्षक बनने हैं एआरपी

जिले में 30 शिक्षकों का एआरपी के पद पर चयन होना है। यहां छह ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक पर पांच-पांच एआरपी की नियुक्ति होनी है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक विज्ञान के एआरपी रखे जाएंगे।
विज्ञापन


- यह है माइक्रो टीचिंग

माइक्रो टीचिंग में शिक्षक एक नकली कक्षा के माहौल में पाठ योजना बनाकर और पढ़ाकर दिखाएंगे। इसके बाद शिक्षक अपने प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए और उसमें सुधार करके दिखाएंगे।

- इन विषयों के शिक्षकों ने की थी परीक्षा पास

विषय- शिक्षक

अंग्रेजी-06

हिंदी- 05

गणित-11



साइंस-09

सामाजिक विज्ञान- 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें