खेकड़ा। तहसीलदार के चालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते नगर पालिका कर्मियों ने जैन कालेज रोड और शाह गार्डन की ओर जाने वाली मोहल्ला रामपुर की तीन गलियों को सील कर दिया। मोहल्ले में सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई घरों में ही होगी। उधर, मोहल्ले के 22 लोगाें के सैंपल भी लिए गए।
खेकड़ा तहसीलदार के मोहल्ला रामपुर निवासी चालक की दो दिन पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के लोगों का भी सैंपल लिया गया था। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मियों ने जैन कालेज रोड और शाह गार्डन की ओर जाने वाली मोहल्ला रामपुर की तीन गलियों को सील कर दिया। तहसीलदार यदुवंश कुमार ने बताया कि रामपुर मोहल्ले के कुछ लोगों की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। मोहल्लेवासी प्रशासन का सहयोग करें। सभी को आवश्यक सामान, सब्जी फलो की होम डिलीवरी दी जाएगी। उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मोहल्ले के 22 लोगाें के सैंपल भी लिए गए।