फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन गाड़ियों में 95 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-होली पर्व पर बेचने के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी शराब
विज्ञापन

फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा चौकी पर शनिवार देर रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों में तस्करी करके लाई जा रही 95 पेटी शराब के साथ तस्कर आकाश, रोहित और अंकित निवासी बाघू को गिरफ्तार कर लिया। इसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर सर्विलांस, कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार रात निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा से आ रही वेन्यू, स्विफ्ट और टाटा पंच गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद की गईं। तीनों गाड़ियों से 95 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में शराब तस्कर आकाश, रोहित और अंकित ने बताया कि होली पर्व पर बेचने के लिए शराब लाई जा रही थी। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि होली पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जब्त की गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें