फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव में ज्वलनशील पदार्थ डालने पर तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव में ज्वलनशील पदार्थ डालने पर तीन झुलसे
विज्ञापन

बागपत। किसान की मौत के बाद गम में शामिल होने गए ग्रामीण पास ही जल रहे अलाव में ज्वलनशील पदार्थ डालने से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बनीं हुई है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में शनिवार रात किसान देवेंद्र (55) की मौत हो गई थी। आसपास के लोगों को जैसे ही निधन की जानकारी मिली तो पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए। पास ही जल रहे अलावा के पास ग्रामीण बैठे हुए थे। अलाव से निकल रहे धुएं को बंद करने के लिए किसी ग्रामीण ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे आग धधक गई। अचानक आग धधकने से तीन ग्रामीण उसकी चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे हरपाल को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दूसरे गंभीर सनसपाल को स्थानीय डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। तीसरे ग्रामीण सतेंद्र की हालत खतरे से बाहर है। अचानक आग धधकने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, रविवार को मृतक किसान का गमगीन माहौल में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें